ट्रेन की चपेट में आकर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_93.html
गौराबादशाहपुर(जौनपुर) शनिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जौनपुर से औडिहार जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती की मौत हो गयी। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के एकोना गाँव निवासिनी अनीता प्रजापति 20 पुत्री तेजू प्रजापति मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। शनिवार की सुबह वह गाँव के पास से गुजरी रेल पटरी के पास टहल रही थी तभी वह जौनपुर से औडिहार जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गयी। घटना के फलस्वरूप अनीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें आवश्यक करवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
