विधानसभा चुनाव में लगेगी 132 कम्पनी सेना : एसपी

जौनपुर।  पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, उपजिला मजिस्ट्रेट/उपजिला निर्वाचन अधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार सायं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल, शान्तिपूर्ण निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए कालेज में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में प्रधानाचार्यों से एक-एक कर वार्ता कर पूरी जानकारी प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधान सभा चुनाव के लिए 132 कम्पनी केन्द्रीय फोर्स की मॉग की गयी है जिनके लिए जिले के 78 विद्यालयों/महाविद्यालयों में रहने के लिए शौचालय, स्नानगृह, जनरेटर, समरसिबल, पानी की टंकी आदि की व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कराया जाना है। इस सम्बन्ध में उन्होंने प्रधानाचार्यो से विद्यालयवार व्यवस्था कराने के लिए नोट कराया तथा अपेक्षा किया कि प्रबन्धक से मिलकर व्यवस्था सुनिश्चित कराये। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को मानक के अनुसार विद्यालय में व्यवस्था की रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र से सभी विद्यालयों में व्यवस्था के बारे में अलग से रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही तीन वर्ष में नये विद्यालय/महाविद्यालय की भी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सर्वोदय इ0कालेज खुदौली के प्रधानाचार्य डा0 अनिल उपाध्याय ने बताया कि शौचालय, सुलभ शौचालय, स्थाई शौचालय बनवाने तथा विद्यालय की सुरक्षा तथा फोर्स की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सम्बन्धित विद्यालयों के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मी को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाय। इस अवसर पर डीआईओएस भाष्कर मिश्र, प्रधानाचार्य डा0 आरडी सिंह, सन्तप्रसाद मिश्रा, विनोद तिवारी, हरिकेश बहादुर सिंह, जेपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

news 5748027773407010572

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item