अवैध अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर संचालक रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ विभाग की टीम ने आज बदलापुर थाना क्षेत्र सरोखनपुर सब्जीमण्डी में चल रहे एक अवैध अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर पर छापेमारी करके संचालक को गिरफ्तार करने के बाद अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर को सील कर दिया। स्वास्थ विभाग के इस कार्यवाही से चिकित्सा जगत में अवैध रूप से कारोबार करने वालो में हड़कंप मच गया। झोला छाप डाक्टर से लेकर अवैध पैथोलाॅजी सेन्टर चलाने वाले अपने अपने मानव सलाटर हाऊस पर ताला जड़कर फरार हो गये।
जौनपुर के कोने कोने में झोला छाप डाक्टर अवैध अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर और पैथोलाॅजी सेन्टर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से खुलेआम चल रहा है। बुधवार को एसडीएम बदलापुर ममता मालवी के नेतृत्व में डिप्टी सीएमओं की चार सदस्यीय टीम ने बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर सब्जीमण्डी में चल रहे गैर लाईसेंसी अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर पर छापेमारी किया। उस समय अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर का संचालक खुद मरीजो का अल्ट्रा साउण्ड कर रहा था। टीम ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद अल्ट्रा साउण्ड सेन्टर को सील कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item