प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, वॉटर साइकिलिंग देख गदगद हुए लोग

  नौपेड़वा, जौनपुर। क्षेत्र के राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने अपने विषय से सम्बन्धित एक से बढक़र एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
    प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, वॉटर साइकिलिंग, हृदय स्पंदन, नींबू से बिजली उत्पादन, लोट्स टेम्पल, 4.5 मीटर का भारत का नक्शा, ताजमहल, वायु प्रदूषण, ड्रोन, वॉटर एलार्म, हर्बल प्लान्ट, किडनी आदि से सम्बन्धित मॉडल काफी सराहनीय रहा। कला वर्ग के छात्रों ने क्रिसमय, भगवान कृष्ण की लीला आदि से सम्बन्धित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर मन मोह लिया। आर्ट एवं क्राफ्ट से सम्बन्धित मॉडल भी अभिभावकों द्वारा काफी सराहे गये। प्रदर्शनी में नवीनतम तकनीक पर आधारित मॉडल आकर्षण का केन्द्र रहे। छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल का फंक्शन भी करके दिखाया। अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवद्र्घन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकान्त तिवारी ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। निदेशक पारूल जायसवाल तथा रोहन जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। आयोजन में राकेश शर्मा, राजेश दुबे, श्रीराम गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप बिंद, त्रिवेणी चौहान, सुभाष त्रिपाठी, सुनील यादव, गीता सोनी आदि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Related

news 4004501021217636209

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item