दो दिवसीय कैंसर जागरूकता गोष्ठी का हुआ समापन
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_666.html
जौनपुर। भारत विकास परिषद के द्वारा बुधवार को कैंसर जागरुकता गोष्ठी व बच्चों के दन्त परीक्षण शिविर का दो दिवसीय आयोजन का समापन ब्लासम्स स्कूल मानिक चौक व सनराइज हाईस्कूल शहाबुद्दीनपुर में किया गया। जिसमें मुख एवं दन्त रोग विशेषज्ञ डा. गौरव प्रकाश मौर्य ने बच्चों को कैंसर के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि मुख कैंसर का सबसे प्रमुख कारण तम्बाकू, गुटखा व दोहरा है। कुछ लोगों में इसके अलावा भी कैंसर हो जाता है, उसका कारण दांतों की सही तरीके से सफाई न करना है। उन्होंने कहा कि सुबह जागने के बाद व रात में सोने से पहले ब्रश अवश्य करें। इसके पश्चात् सभी बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया व उनको जरुरत की दवाइयां भी दी गयी। जिसमें ब्लासम्स स्कूल में 276 व सनराइज हाईस्कूल में 428 बच्चों का परीक्षण किया गया। गोष्ठी के बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 04 बच्चों को प्रबन्धक विनोद कुमार निगम ने पुरस्कृत किया। अन्त में अध्यक्ष विक्रम गुप्त ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रबन्धक शम्स अब्बास, अवधेश गिरि, अमित निगम, मोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

