कमल और सरिता ने मारी बाजी

जौनपुर । क्रीडाधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि जिला खेल कार्यालय जौनपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स  प्रतियोगिता का आयोजन इन्दिरा गांधी स्पोट्र्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरएनयादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी यादव, एवं व प्रतियोगिता का समापन नगर मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र  द्वारा   कुश्ती, कबड्डी, तलवारबाजी, एवं एथलेटिक्स खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें बालक वर्ग में 5000 मी0 दौड़ में प्रथम कमल नागर, द्वितीय विशाल यादव, तृतीय अजय यादव, लांगजम्प में दीपक यादव, राहुल यादव, उत्कर्ष सिंह, 1500 मी0 में शिवम कुमार, सुरज पटेल, समरनाथ यादव, 400 मी0 में विकास कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, अंतरिक्ष यादव, डिसकस थ्रो में विजय यादव, एजाज आजमी, अजय कन्नौजिया, गोला थ्रो में चन्दन कुमार निषाद, आकाश राय, विजय यादव, 100 मी0 में सावन कुमार शर्मा, बलकृष्ण पाण्डेय, उत्र्कष सिंह, हाईजम्प में राजकेशर, दीपक कुमार यादव, संकेत सिंह, 200 मी0 में सावन कुमार शर्मा, विपीन कुमार यादव, संजय कुमार पाल, 800 मी0 में शिवम कुमार सिंह, अंतरिक्ष यादव, गुडडू यादव को पुरस्कृत किया गया। बालिका वर्ग में 100 एवं 200 मी0 प्रथम सरिता प्रजापति, द्वितीय अदिती सिंह, 100 मी0 में तृतीय दिपीका गौतम, 400 मी0 में मुस्कान, निशा, प्रगति यादव, 3000 मी0 में सविता यादव, शिल्पा मौर्य, सुन्द्ररी कुमारी, लांग जम्प में प्रथम दिपीका कुमारी, द्वितीय आदिती सिंह, तृतीय अन्तिमा मिश्रा, गोला थ्रो में अन्तिमा मिश्रा, शिखा मौर्य, सीमा यादव, 800 मी0 में सविता यादव, पिकी यादव, आंचल यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय अंक प्राप्तकर पुरस्कृत हुई।  प्रतियोगिता के निर्णायक कुंवर सिद्धार्थ, श्याम बहादुर गौड़ विजय शंकर यादव, राजकुमार यादव, निर्भय सिंह, अशोक कुमार सोनकर, मो0 माहताब आलम आदि रहे।

Related

news 833860165056704866

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item