ब्लाक प्रमुख हीरावती को दी गई श्रद्धांजलि
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_466.html
जौनपुर। बरसठी की ब्लाक प्रमुख व कैबिनेट मंत्री की पत्नी हीरावती देवी का हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गयीं। यह जानकारी मिलते ही पूरे विकास खंड मे शोक की लहर दौड़ गयीं। हीरावती देवी प्रमुख पद से ज्यादा कहीं अपने सरल व मृदुल व्यवहार के कारण क्षेत्र के आम जनमानस मे प्रिय थी। हीरावती देवी के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही उनके निगोह आवास तथा ब्लाक मुख्यालय पर लोग जुटना शुरू हो गये थे । जैसे जैसे दिन चढ़ता गया ,लोगों की भीड़ बढ़ती गयी। जिले से लेकर क्षेत्र तथा आस पास के जिलों के भी विभिन्न राजनैतिक दलों के लोग दलगत भावना से उपर उठकर कैबिनेट मंत्री पररसनाथ यादव को सांत्वना तथा हीरावती देवी को भावभिनी श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए थे। हीरावती देवी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड गयी हैं।

