बेसिक शिक्षकों ने धरने में दिखाया दम
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_693.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई ने बुधवार को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना देकर हुंकार भरा एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार कोई कार्यवही नहीं कर रही है। जिससे शिक्षक अपने को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होने मांग किया कि कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा प्रदान की गयी है जबकि शिक्षकों को इस सुविधा से वंचित करके सौतेला व्यवाहर किया जा रहा है। शिक्षकों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सेवा काल में मृत्यु हो जाने पर आश्रितों को शिक्षक अथवा लिपिकीय पर नियुक्ति न देकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाया जा रहा है। जो उनके परिवार का अपमान है। वीरेन्द्र प्रताप सिंह, लाल साहब यादव, रविचन्द, राम दुलार, लक्ष्मी कान्त, शिवेन्द्र सिंह, निशा सिंह, ऊषा सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

