श्रीमाली सभा ने पीएम को भेजा ज्ञापन
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_781.html
जौनपुर। अखिल भारतीय श्री माली महासभा की जिला इकाई ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन बुधवार को जिलाधिकारी को दिया। जिसमेें मांग किया गया कि माली जाति को अति पिछड़ा जाति का दर्जा दिया जाय। जिलाध्यक्ष छोटे लाल माली ने मांग किया कि सरकारी विभागों में माली जाति के जो पद सृजित है। उनपर माली जाति को वरीयता दिया जाय। माली जातियों को मठों व मन्दिर पर माला फूल बेचने के लिए सरकारी दुकान आबंटित किया जाय। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर फूलों की रखरखाव एवं फूलमण्डी की व्यवस्था की जाय। कहा कि माली जाति के लोगों को फूलों की खेती के लिए विशेष व्यवस्था की जाय। यह जाति बच्चों को सही तरीके से शिक्षा, नौकरी व राजनीतिक क्षेत्रों में भागीदारी शून्य के बराबर है। बीेरेन्द्र कुमार, प्रमोद, विपिन, सन्तोष, रविकान्त, रूप नारायण, परमेश रमेश , संजय, रामचन्दर आदि मौजूद रहे।

