फसलों को बचाने में कर रहे रतजगा
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_785.html
जौनपुर। गेहूं की बोआई में घर की जमा पूंजी खर्च कर देने के बाद अब किसानों को कड़ाके की ठंड में फसल बचाने के लिए रात भर जागना पड़ रहा है। नीलगाय और जंगली सुअर कहर बनकर फसल पर टूट रहे हैं। फसल को रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं। जिले के धर्मापुर, करंजाकला, सिरकोनी, जलालपुर, सुतानगंज , महराजगंज विकास खण्ड के गांवों के किसान जंगली जानवरों की धमाचैकड़ी से परेशान हैं और अपनी किस्मत पर आंसू बहा रहे हैं। जानवरों को खेत आने से रोकने के लिए किसान जागते है लेकिन एक उनकी कोई युक्ति काम नहीं आती और और गेहूं , सरसों, मटर की फसल पर जानवर टूट पड़ते हैं । किसान जानवरों को डराने भगाने के लिए हर जतन कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अब अपने खेतों में मचान व बाड़ बनाये है। फिर भी नुकसान से बचत नहीं हो रही है।
