श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बांटा कम्बल

जौनपुर । केराकत उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की केराकत यूनियन ने तहसील केराकत में एक समारोह में बुधवार को कम्बल वितरण किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन तहसील अध्यक्ष मो असलम खान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहदेव मिश्र, उपजिलाधिकारी केराकत, मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र एवं राजकुमार पाण्डेय क्षेत्राधिकारी केराकत रहे।  अपने सम्बोधन मे उपजिलाधिकारी केराकत ने कहा की इस तरह के पुनित कार्याे से समाज के उन लोगो की मदद होती है,जो मदद के लायक है। वही जिला अध्यक्ष  विजय प्रकाश मिश्र ने अपने सम्बोधन में इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना की तथा बताया की ऐसे कार्यक्रमों में दिखावा नहीं होना चाहिए। इस मौके पर उपनिरिक्षक केराकत बृजेश कुमार अवस्थी एवं योगेन्द्र सिंह, लालता प्रसाद,मोहर्रम अली, रियाजुल हक, यशवंत गुप्ता, प्रेम प्रकाश मिश्र, केराकत तहसील के पत्रकार सहित क्षेत्र की गणमान्य लोगों की उपस्थित रही। संचालन मौलवी कलीम अनवर ने किया।

Related

news 3974488091441087459

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item