घर में आग से 50 हजार की क्षति
https://www.shirazehind.com/2016/12/50.html
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरांवा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से घर में आग लग गयी और पचास हजार की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। बताते है कि उक्त गांव निवासी उदय प्रताप पुत्र कमला प्रसाद के घर में मंगलवार की रात 12 बजे मंे शार्ट सर्किट से आग लग गयी और घर में रखा धान, गेहूं कपड़ा सहित अन्य घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटे निकलने पर शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्र हो गये और किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
