राष्ट्रीय किसान आयोग का गठित हो
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_275.html
जौनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की जिला इकाई के तत्वावधान में किसानों की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। पंचायत को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि किसानों के हित के लिए राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाय तथा संसद में कृषि बजट लाया जाय। उन्होने कहाकि कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाय। कृषि कार्य हेतु बिजली मुफ्त में दी जाय। गेहूं का समर्थन मूल्य प्रति कुन्तल 2000 रूपया घोषित किया जाय। डीजल और पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लिये जाय। राजकीय कृषि केन्द्रों से सस्ते सस्ते दामों पर किसानों को खाद बीज एवं कृषि यंत्र दिये जाय। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि धान क्रय केन्द्रों पर हो रही व्यापक धांधली की जांच करायी जाय। बिजली के पुराने जर्जर तार व खंभे शीघ्र बदले जाय। कहा कि किसान दिवस पर किसानों द्वारा दी गयी शिकायतों का निस्तारण शीघ्र किया जाय। मांग किया कि प्रत्येक परिवार को शौचालय दिया जाय। नोटबन्दी के नाम पर बैकों द्वारा की जा रही धांधली की जंाच करायी जाय। दोहरी शिक्षा नीति समाप्त कर प्राथमिक विद्यालयों में विधायक , सांसद एवं उच्चाधिकारी के बच्चों को पढ़ाने के लिए अनिवार्य रूप से कानून बनाया जाय। बाबूराम पटेल, सीताराम, अमरनाथ, समर जीत, शोभनाथ शैलेश वर्मा, चन्द्रबली सत्यप्रकाश आदि ने सम्बोधित किया।

