हिन्दु युवा वाहिनी ने बगलादेश का झण्डा फूंका

   जौनपुर। विश्व हिन्दु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के निर्देश पर वाहिनी के केराकत के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरायबीरू चैराहे पर नारेबाजी करते हुए ममता बनर्जी का पुतला व बंगलादेश का झण्डा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष शनि सिंह ने कहा कि अपने ही देश में जब हिन्दुओं का उत्पीड़न होगा। मन्दिरों को तोड़ा जायेगा तो इसे देखकर बगलादेश और पाकिस्तान का मनोबल बढ़ेगा तथा वहां पर हिन्दुओं का उत्पीड़न और बढ़ेगा। नगर अध्यक्ष केराकत सावन सोनकर ने कहा कि वोट बैक की राजनीति में जातिगत रूप से बांट दिया गया है। जिसका परिणाम सामने है। जिला संगठन मंत्री सुशील गिरी ने कहा कि जिस तरीके से जौनपुर में बंगलादेशियों एवं इरानियों की संख्या बढ़ रही है। वह चिन्ताजनक है। तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कृष्णकान्त यादव ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही इनपर कार्यवाही नहीं किया तो कार्यकर्ता आर पार की लड़ाई को तैयार है। जिसका परिणाम भयावह होगा। सुधान्शू जायसवाल, कोमल सोनकर, लौटन सोनकर, सुनील, मोहित, मुकेश यादव, चन्दन यादव, अमित, अरविन्द शाही, पवन सोनकर आदि मौजूद रहे।

Related

news 6249552358991275181

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item