गरीबो को बाटा गया कपड़ा
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_553.html
जौनपुर। नगर के डीडीएस संस्थान द्वारा धरनीधरपुर
गांव से 'उड़ान : उम्मीदों का मंच" अभियान को शुरु हुए एक वर्ष पूर्ण होने
पर इस मंच को नया आयाम दिया। मंगलवार को संस्था ने गरीब रिक्शा चालक व सड़क
पर इस कड़ाके की सर्दी में जैसे-तैसे जीवन यापन कर रहे लोगों को कपड़े वितरित
किये। एक-एक घर से पूरे वर्ष भर कपड़े इकट्ठे किये गये जिन्हें इन गरीबों
में बांटने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। साथ ही संस्था 25 दिसंबर को
गरीब परिवार को कपड़े बांटने का कार्य करेगी।
इस
कार्य के लिए संस्था के सदस्यों के अलावा मासूम खान, शेख सुल्तान साबिर,
दिलरुबा परवीन, मो. युसुफ रजा, महरुबा परवीन, नेहा मौर्या को जिम्मेदारी दी
गयी है। इस कार्यक्रम के प्रेरक संचालिका आरती सिंह एवं गुरुपाल सिंह हैं।
डायरेक्टर डीपी सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

