इस्माइल शाह का सालाना उर्स व चादरपोशी 26 को
https://www.shirazehind.com/2016/12/26.html
जौनपुर।
हजरत इस्माइल शाह का सालाना उर्स एवं चादरपोशी 26 दिसम्बर दिन सोमवार को
सुनिश्चित है जो ख्वाजगी टोला (सब्जी बाजार) में होगा। इस आशय की जानकारी
देते हुये आयोजन समिति अराकीन कमेटी ने बताया कि उक्त अवसर पर
जलस-ए-सीरतुन्नबी एवं नातिया मुशायरे का आयोजन भी होगा। उक्त अवसर पर
मौलाना हाशिम कानपुरी के अलावा तमाम नामचीन शायर आयेंगे। आयोजन समिति ने
लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल
बनाने की अपील किया है।

