गौतम व चौहान की जोड़ी ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_501.html
जौनपुर।
जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा आयोजित चौथे दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का
खिताब गौतम जायसवाल व एसडी चौहान की जोड़ी ने जीता। फाइनल मुकाबले में
विजेता जोड़ी ने विनायक गुप्ता व आदित्य साहू की जोड़ी को शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी लालचन्द्र यादव एवं विशिष्ट
अतिथि जेसी मनोज पाण्डेय ने विजेता एवं उपविजेता जोड़ी को पुरस्कृत किया।
स्थानीय नगर के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित जायसवाल विद्या मंदिर के बैडमिंटन
कोर्ट पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल १६ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता
का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष जेएफएम रुपेश जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता
रेफरी का दायित्व विकास जायसवाल एवं आलोक अग्रहरि ने निभाया जबकि स्कोरर
करुणेश गुप्ता रहे। अन्त में अध्यक्ष जेसी दिवाकर मिश्रा ने समस्त आगंतुकों
के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जेसी दीपक जायसवाल, कृष्णा
जायसवाल, रविकांत जायसवाल, रविन्द्र दुबे, खुशबू जायसवाल, अमृता जायसवाल,
अशोक सेठ, सचिन वर्मा, कार्यक्रम निदेशक आशीष प्रीतम के अलावा तमाम
सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

