विधायक गुलाब ने 4 और मरीजों को दिलवायी सरकारी सहायता
https://www.shirazehind.com/2016/12/4.html
जौनपुर।
केराकत विधायक गुलाब चन्द्र सरोज द्वारा गम्भीर बीमारी के उपचार हेतु
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत पहुंचाने का कार्य जारी है। पूर्व में
सैकड़ों लोगों को इस कोष से धनराशि दिलाने वाले श्री सरोज ने 4 और पात्रों
को इस योजना से लाभान्वित कराया। श्री सरोज ने बताया कि बोन टीबी से पीड़ित
शोभनाथ निवासी थानागद्दी-केराकत को 75 हजार रूपये, हृदय रोग से पीड़ित
सीताराम निवासी मल्लूपुर-केराकत को 2 लाख 65 हजार रूपये, इसी रोग से पीड़ित
जियाराम बिन्द निवासी थौर को 1 लाख 25 हजार रूपये और सृष्टि शुक्ला निवासी
शिवरामपुर खुर्द को 1 लाख 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से
उपलब्ध कराया गया। इन सभी का उपचार बीएचयू में कराया जायेगा।
