जेसीआई शाहगंज शक्ति ने गरीब बच्चों को दिया स्वेटर
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_795.html
जौनपुर।
जेसीआई शाहगंज शक्ति ने बढ़ते ठण्ड के मौसम में सेवा कार्य का एक कदम और
बढ़ाते हुये स्थानीय प्राइमरी पाठशाला सदरुद्दीनपुर के बच्चों को निःशुल्क
स्वेटर वितरित किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अखण्ड
प्रताप सिंह ने कहा कि इस कार्य की जितनी तारीफ की जाय, कम है। जेसीआई
शक्ति टीम को इस पुनीत कार्य के लिये बधाई देता हूं। विद्यालय की
प्रधानाचार्या अनुपमा अग्रहरि ने जेसीआई शाहगंज शक्ति की अध्यक्ष खुशबू
जायसवाल से इस तरह के कार्यक्रम अन्य पिछड़े, गरीब बच्चों व महिलाओं के लिये
अनवरत करते रहने का अनुरोध किया। संस्थाध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कार्यक्रम
में विशेष सहयोग के लिये ग्राम प्रधान, विद्यालय की प्रधानाचार्या व
सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जेसी पूनम
गुप्ता व निर्देशन प्रोगाम डायरेक्टर आराधना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से
किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षा गीता जायसवाल, आशा गुप्ता, सुनीता
अग्रवाल, नीलम जायसवाल, रीता जायसवाल, अमृता जायसवाल, सीमा जायसवाल, अनीता
जायसवाल, प्रियंका चित्रवंशी, डा. मौलश्री चित्रवंशी, संगीता जायसवाल,
अल्का गुप्ता, सीमा गुप्ता के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

