अखिलेश यादव विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान का असर जौनपुर में भी जबरदस्त दिखायी देने लगा है। इसी को लेकर अखिलेश यादव विचार मंच के संयोजक धनंजय यादव के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों मोटरसाइकिल पर सवार तमाम समर्थकों ने नगर में भव्य जुलूस निकाला। इस दौरान उन लोगों ने जबर्दस्त करते हुये शिवपाल-अमर सिंह मुर्दाबाद सहित अन्य नारे लगाया। इसके साथ ही पूरे शहर का भ्रमण करते हुये नईगंज तिराहे पर अमर सिंह व शिवपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुये उनका पुतला फूंका। देखा गया कि प्रदर्शनकारी सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराये गये विकास कार्यों वाला पोस्टर भी साथ लेकर चल रहे थे। प्रदर्शन करने वालों में धनंजय यादव, अजित यादव, रमाकान्त, विवेक, विजय, अंकित, आलोक मौर्या, कपिलराज, यादव रोहित, शक्ति सिंह, कृष्ण मुरारी तिवारी सहित अन्य प्रमुख रहे।

Related

politics 3353765955850358790

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item