युवा सुधार संस्था के वार्षिकोत्सव में तमाम हस्तियां हुईं सम्मानित
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_321.html
जौनपुर। यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्था का 36वां वार्षिक समारोह नगर पालिका के मैदान पर मना जहां प्रथम सोपान के मुख्य अतिथि जिला जज नन्द लाल ने मां के श्री चरणों मंे दीप प्रज्ज्वलित किया जिसके बाद नवमनोनीत अध्यक्ष डा. शमीम अहमद व महामंत्री श्यामलकांत एडवोकेट को शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात् संस्थापक/प्रबन्धक बाबाधर्मपुत्र अशोक ने निष्काम कर्म पर बधाई दिया। साथ ही विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट अभिनव मिश्र एवं वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान नृत्य, गीत, संगीत की प्रतियोगिता गायक पंकज सिन्हा एवं शैली गगन के संचालकत्व एवं ताप्शी बोस व ज्योति श्रीवास्तव के निर्णायकत्व में सम्पन्न हुआ जिसमें गुरैनी स्कूल शाहगंज एवं राज सिंह चौधरी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। समारोह के द्वितीय सोपान में सीनियर गीत में प्रथम विजय बावला, द्वितीय सुप्रिया व तृतीय राहुल चन्द्रा को क्रमशः गोदरेज, पंखा व कूकर प्रदान किया। सीनियर नृत्य में प्रथम मो. शादाब, द्वितीय अर्पित व तृतीय शांतनु को उपरोक्त उपहार दिया गया। गीत/नृत्य जूनियर में प्रथम मो. शबीब, द्वितीय प्रिंशी व मो. कैफ को क्रमशः जूसर मिक्सर, सीलिंग फैन व दीवाल घड़ी दिया गया। इसके बाद 36 निरीह विधवाओं को साड़ी दिया गया तो डा. सौरभ गहरवार आईएएस, डा. शैली मोहन निगम, कामरेड जय प्रकाश सिंह एडवोकेट, पत्रकार सतीश सिंह, कवि/लेखक डा. हृदय नारायण पाण्डेय, उपनिरीक्षक बालेन्द्र याद, अंजू पाठक सहित 19 लोगों को सम्मानित किया गया। समाजसेविका ज्योत्सना श्रीवास्तव की पावन स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी विरेन्द्र श्रीवास्तव, तरूण शुक्ल, जाफर अहमद जाफरी, श्याम रतन श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, एससी लाल, विनय कुमार, सरोज श्रीवास्तव, जय आनन्द, प्रमोद श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, विजय जयहिन्द, शशि कुमार श्रीवास्तव, विनोद पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, कुशाग्र कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, क्षितिज श्रीवास्तव, पत्रकार अजय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। अन्त में संरक्षक आनन्द मोहन श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।

