युवा नेता अतुल सिंह ने राहुल गांधी का किया स्वागत
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_475.html
जौनपुर। नगर में आयोजित जनाक्रोश रैली में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आये कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का युवा नेता अतुल सिंह ने भारी-भरकम माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया। यह कार्यक्रम नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर नोटबंदी के खिलाफ आयोजित था। इस मौके पर युवा नेता अतुल सिंह ने श्री गांधी का माल्यार्पण कर स्वागत किया, साथ ही उनके नेतृत्व में आगामी विस चुनाव में युवाओं को कमर कसने की अपील किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी/पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष फिल्म अभिनेता राज बब्बर, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजेश मिश्र, वाराणसी के विधायक अजय राय, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, राणा गोस्वामी सहित तमाम नेता उपस्थित रहे।

