आज फिर हुई बैंक में सेंधमारी

बरसठी। थाना क्षेत्र के परियत बाजार में स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक में चोरो ने चोरी का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।चोर बैंक के पीछे से सेंधमारी कर अंदर दाखिल हो गये, कम्प्यूटर व अन्य  सामान अस्त व्यस्त कर दिये परन्तु सेफ कैश के पास तक नही पहुँच पाये।आशंका है कि पुलिस गस्त के दौरान गाड़ी का हूटर बजने से भाग खड़े हुए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस बैंक में लगे सीसी कैमरे को भी खंगाला है।परियत बाजार स्थित बैंक में चोरो ने रात में पीछे से 9 बाई 12 में सेंध काट कर अंदर दाखिल हो गये।चोरो ने सेफ कैश आलमारी खोलने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।चोर जाते जाते बैंक में लगा कम्प्यूटर आदि को अस्त व्यस्त कर दिये।सुबह शाखा प्रबंधक बीबी सिंह पहुँच कर बैंक खोले तो उनके होश उड़ गये।अंदर जाकर देखा तो कैश बॉक्स सुरक्षित था।उन्होंने ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने सीसी कैमरे आदि की बारीकी से छानबीन की।

Related

news 3713939950383761426

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item