आनंद प्रेमघन को बनाया गया बाल कल्याण समिति का सदस्य
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_550.html
जौनपुर।
उत्तर प्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचना के
अनुसार महामहिम राज्यपाल ने आनंद प्रेमघन को बाल कल्याण समिति का सदस्य
नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न्यायमूर्ति योगेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता
में गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गयी है। उन्होंने 22
दिसम्बर को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री प्रेमघन इसके पूर्व कलेक्ट्रेट
बार में अधिवक्ता पद पर है। उनकी से पूर्व शासकीय अधिवक्ता शारदा प्रसाद
सोनकर, महेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, अनिल कुमार सिंह एडवोकेट, प्रदीप
कुमार एडवोकेट, मनोज कुमार यादव, महमूद खान, देवी प्रसाद गिरि, संतोष कुमार
आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

