जौनपुर। कांग्रेस की नोटबन्दी महारैली नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में शुरू हो गई है। रैली में प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर , गुलाम नबी आजाद और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी समेत कई दिग्गज नेता मंच पर पहुंच चुके है। कुछ ही देर में राहुल गाँधी इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले है। उधर पूरा मैदान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ से भर गया है। इस रैली के कारण पूरा शहर जाम से जकड़ गया है। उधर पुलिस प्रशासन को यातायात को बहाल कराने में इस ठण्ड के मौसम में पसीने छूट रहा है।