पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब ठिकानो को किया तहस नहस
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_689.html
जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने आज अवैध शराब के अड्डे पर जबरदस्त कार्यवाही करते हुए 50 लीटर देश शराब और करीब पांच हजार लीटर लहंग बरामद किया। इस दरम्यान पुलिस ने जेसीबी मशीन से शराब तस्करो के ठिकाने और जंगल झाड़ियो को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही शराब तस्करो में हड़कम्प मच गया।
नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का धरनीधरपुर मोहल्ला शराब तस्करो का गढ़ बन गया है। इस मोहल्ले का राजभर बस्ती के हर घर में अवैध शराब बनाने का कारोबार होता चला आ रहा है। आये दिन आबकारी विभाग और पुलिस छापेमारी करके इस तरह की कारवाही करती रहती है लेकिन आज तक यह अवैध कारोबार बंद नही हो सका है। आज एक बार फिर पुलिस ने कार्यवाही किया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में चार लोगो को गिरफ्तार किया था।