सांसद डॉ 0 केपी सिंह ने जनता को बताया नोटबंदी के फायदे
https://www.shirazehind.com/2016/12/0_18.html
जौनपुर। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी बीआरपी इण्टर कालेज में नोटबंदी के विरोध में जनाक्रोश महारैली को सम्बोधित करने आ रहे है वही जिले के सांसद डॉ 0 केपी सिंह रविवार को पूरे दिन जनता के बीच जाकर नोटबंदी और कैशलेश के फायदे गिनाया। वे सुबह बदलापुर विधान सभा के सिगरामऊ , मल्हनी विधानसभा के कुद्दूपुर , गोधन , माधवपट्टी समेत दर्जनों गाँवो में जनजागरूकता अभियान चलाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बीजेपी सांसदों को देश भर में डीमॉनेटाइजेशन के फायदों का प्रचार करने और लोगों से इसमें सहयोग करने की ही अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में जौनपुर के सांसद सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में डीमॉनेटाइजेशन के फायदों का प्रचार करने और लोगों से इसमें सहयोग करने की ही अपील करने के लिए पहुंच रहे हैं। हलाकि जागरूक जनता खुद ही मोदी के कदम को सही ठहरा रही है। इस मौके पर कृष्ण कुमार सिंह (टूटू ) समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।