मंच , माइक और माला तैयार , राहुल गाँधी का इंतज़ार

जौनपुर। कांग्रेस के युवराज राहुल गाँधी सोमवार को  में नोटबंदी जनाक्रोश महारैली को सम्बोधित करने आ रहे है। राहुल गाँधी दिन में करीब ढाई बजे नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। राहुल गाँधी के कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गई है कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मंच , माइक और माला का इंतजाम करने में जुट गए। उधर जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन अन्य सुरक्षा एजेंसिया और ख़ुफ़िया विभाग सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे हुए है। सुरक्षा के लिए बाहर से भी भारी पुलिस फ़ोर्स मगाई गई है। कार्यक्रम के आयोजक सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान ने बताया कि करीब एक लाख लोग इस महारैली में शामिल होंगे।

Related

politics 1210610051593699005

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item