लुधियाना से कमा कर ट्रेन से लौट रहा युवक शाहगंज से लापता

गौराबादशाहपुर(जौनपुर) स्थानीय थानान्तर्गत बघन्द्रा निवासी एक 25 वर्षीय युवक के लुधियाना से कमाकर लौटते समय शाहगंज से लापता होने की तहरीर थाने में दी गयी है। बताया जा रहा है कि गौरा थाना अंतर्गत बघन्द्रा निवासी धीरेंद्र कुमार प्रजापति उर्फ़ रिंकू 25 पुत्र ज्ञानेंद्र लुधियाना से कमा कर वापस आ रहा था। मोबाइल पर परिजनों से अंतिम बार रविवार को दोपहर हुई बातचीत के अनुसार शाहगंज तक ट्रेन में धीरेन्द्र से बात हुई तथा उसके बाद उसने कहा कि वह बस पकड़ने जा रहा है, फिर उसका मोबाइल बन्द हो गया तथा वह घर भी नहीं पहुंचा। परिजनों ने गौरा थाने में तहरीर देकर उक्त युवक के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुये उसे खोजने की मांग की है

Related

news 2531622634553752900

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item