हजरत मोहम्मद ने हमेशा अमन का पैगाम दिया हैः जैदी
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_426.html
जौनपुर। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद व हजरत इमाम जाफर सादिक अलै. की विलादत पर जामिया इमाम जाफर सादिक में जश्ने मिलादे नुरैन का आयोजन हुआ जहां धर्मगुरूओं के साथ तमाम शायरों ने शिरकत कर देश की एकता व अखण्डता को मजबूत करने की बात की। साथ ही कुरआन की तफसीर पेश की। जश्न की अध्यक्षता करते हुये शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि हजरत मोहम्मद ने हमेशा अमन व सलामती का पैगाम दिया है। उन्होंने आपसी भेदभाव को भी दूर करने की बात कही है। आज लोग इस्लाम को गलत तरीके से पेश करके मोहम्मद साहब के धर्म को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं जिसका सभी को विरोध करना चाहिये। इसी क्रम में पूर्व एम एलसी सिराज मेंहदी ने कहा कि मोहम्मद साहब ने हमेशा एकता व अखण्डता का सन्देश दिया है। कुरआन में एक-दूसरों से आपसी मोहब्बत का जिक्र है। ऐसे में कुछ ताकतें इस्लाम को बदनाम करने की साजिश कर रही है। ऐसे लोगों का कोई ईमान नहीं है। उन्होंने लोगों से एकजुटता बनाने की अपील किया। शिया जागरण मंच के अध्यक्ष मौलाना हसन मेंहदी ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब व इमाम जाफर सादिक अलै. का पैगाम है कि अमन व सलामती कायम रखो। इस्लाम धर्म का मतलब ही अमन व सलामती है। ऐसे में अगर कोई इसके विपरीत कार्य कर रहा है तो उसका इस्लाम धर्म से कोई मतलब नहीं है। इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता के अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मौलाना रजा अब्बास खान, मौलाना कल्बे हसन, नजमुल हसन नजमी, नसीम हैदर एडवोकेट, अब्बास हैदर, मौलाना तनवीर खान, मौलाना सुलतान, मौलाना आसिफ, मौलाना दिलशाद खान, असगर हुसैन, शोला जौनपुरी, अदीब जौनपुरी आदि उपस्थित रहे।

