23 दिसम्बर को मनेगा चौधरी चरण का जन्मदिनः डा. सत्येन्द्र
https://www.shirazehind.com/2016/12/23.html
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक रविवार को तारापुर में स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर डा. सिंह ने बताया कि आगामी 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस सिंचाई विभाग में स्थित डाक बंगले में मनाया जायेगा जहां गोष्ठी का आयोजन भी होगा। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष डा. एसए रिजवी ने प्रदेश कार्यकारिणी में राम आसरे विश्वकर्मा को महासचिव एवं संजय सिंह को सचिव बनाये जाने पर खुशी जाहिर किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डा. मसूद को प्रति आभार जताया। प्रवीण सिंह ने बैठक में आये साथियों का आह्वान किया कि आगामी 23 दिसम्बर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। इसके साथ ही 26 दिसम्बर को लखनऊ विधानसभा के घेराव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में प्रदीप तिवारी, उधम यादव, शमशेर अली, अखिलेश पाल, जयसिंह, नौशाद, असलम, संजय राय, महाबल मौर्य, राजेश प्रजापति, विनय यादव, राजेन्द्र तिवारी उपस्थित रहे।

