अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रेक्षाग्रह में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया जहां मशहूर शायर अब्दुल रशीद नाचीज ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान विचार गोष्ठी एवं मुशायरे का आयोजन हुआ जहां शायर मकसूद हसन रामिश ने काव्य पाठ एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया तो फायजा एवं जैनुल आब्दीन ने गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् अपने अध्यक्षीय भाषण में मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद ने आह्वान किया कि शासन की योजनाएं व अल्पसंख्यक के अधिकारों के बारे में समाज के आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने हेतु मदरसा शिक्षक एक महत्वपूर्ण कड़ी बन सकते हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक अफजाल अहमद एवं मौलाना अनवार अहमद कासिमी ने विचार व्यक्त किया तो जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने योजना के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन मन्जूर हसन ने किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी के अलावा अवनीश यादव, श्रीप्रकाश गौतम, रवि, शिव कुमार, अच्छे लाल सहित तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।

Related

news 4880016895086831825

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item