‘वर्तमान राजनीति में कायस्थों की भागीदारी’ विषयक गोष्ठी आयोजित
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_556.html
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय संस्था कायस्थ वाहिनी द्वारा रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला में ‘वर्तमान राजनीति में कायस्थों की भागीदारी’ विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव एवं संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया। इस मौके पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डा. दिनेश निगम संयोजक अन्तर्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंगापुर ने दीप प्रज्ज्वलन से किया जिसके बाद चित्रगुप्त स्तुति का पाठ हुआ। गोष्ठी को मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक नरायन व जिलाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस असर पर डा. राजीव श्रीवास्तव, अजय आनन्द, डा. राहुल श्रीवास्तव, विजय अष्ठाना, राजकपूर श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, राजेश किशोर, गौरव श्रीवास्तव, पत्रकार संजय अष्ठाना, श्याम रतन श्रीवास्तव, सोनल श्रीवास्तव, अमित निगम, पूर्व सभासद मनीष अष्ठाना, डा. संजय के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

