प्रदेश संगठन मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_705.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की बैठक वाजिदपुर दक्षिणी में स्थित बाबा बनवारी दास मन्दिर में पूर्व जिला संगठन मंत्री लल्लन प्रसाद प्रजापति की देख-रेख में सम्पन्न हुई। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनीत प्रदेश संगठन मंत्री कैलाशनाथ प्रजापति का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हांेने बताया कि जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव शीघ्र कराना है। बैठक का संचालन छोटे लाल प्रजापति ने किया। इस अवसर पर लल्लन प्रसाद प्रजापति, डा. शिवनाथ प्रजापति, कैलाशनाथ प्रजापति, मातिवर प्रजापति, लालजी प्रजापति, डा. छोटे लाल प्रजापति के अलावा महासभा के तमाम लोग उपस्थित रहे।

