सत्ता में बारी समाज की भागीदारी आवश्यकः रावत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश बारी महासभा की स्थानीय शाखा की बैठक संरक्षक/संयोजक नन्द लाल रावत की अध्यक्षता में वरिष्ठ सदस्य शिव प्रकाश गिरि के रैभानीपुर में स्थित आवास पर हुई। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति एवं नोटबंदी पर चर्चा हुई। साथ ही बारी समाज के सत्ता में भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष जय प्रकाश बारी की सक्रियता व उनके कार्यों की प्रशंसा की गयी। अन्त में संयोजक श्री रवत ने कहा कि राजनीति में बारी समाज की सक्रियता व भागीदारी अति आवश्यक है। महासभा देश के अन्य प्रांतों में भी अपना संगठन तैयार कर चुका है। इस अवसर पर अभयनाथ बारी, दीनानाथ बारी, प्रदीप बारी, दिनेश बारी, राम लाल बारी, महेश बारी, अरविन्द बारी के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष जय प्रकाश बारी टुन्नू ने किया।

Related

news 81431103955445752

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item