विश्व कल्याण मंच ने उठायी पूर्वांचल राज्य की आवाज
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_797.html
जौनपुर। विश्व कल्याण मंच की बैठक नईगंज स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर हुई जहां पूर्वांचल राज्य के अलग होने तक आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर संस्थापक/केन्द्रीय प्रमुख अनिल दुबे आजाद ने सर्वसम्मत से डा. मूलचन्द्र मौर्य, जितेन्द्र चौधरी, मुकेश शर्मा, शिवम श्रीवास्तव, अवधेश मिश्र, अनिल लहरी, राजेश यादव, राकेश कुमार, उमाशंकर शुक्ल, वैभव कश्यप, चेतन सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, शुभम दुबे, विशाल सोनकर, स्वामीनाथ गुप्ता, मोहन शुक्ल के नामों की घोषणा की गयी। इस मौके पर श्री आजाद ने कहा कि जब तक अलग पूर्वांचल राज्य का गठन नहीं होता है तब तक पूर्वांचल की बदहाली दूर नहीं होने देंगे यहां के नेता। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय व कार्यालय प्रभारी राजकुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संजय पाण्डेय, डा. प्रमोद वाचस्पति, अकील साहनी, अरविन्द उपाध्याय, दिलीप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, रतन कृष्ण श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

