किसानों के मसीहा थे चौधरी साहबः डा. सत्येन्द्र सिंह
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_653.html
जौनपुर।
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण
सिंह की 114वीं जयंती सिंचाई विभाग परिसर में स्थित प्रतिमा के समक्ष
जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी। कार्यक्रम की
शुरूआत चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की गयी जिसके बाद आयोजित
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने चौधरी साहब के जीवन
पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि वह कहा करते थे कि गरीबी को मिटाना है और
प्रत्येक नागरिक के मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना है। इस मौके पर मुख्य
अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा प्रदेश महासचिव ने बताया कि चौधरी साहब ने ही
चकबन्दी अधिनियम बनाया जो लागू हुआ। साथ ही किसानों को जोत बही बनवायी
जिससे वह मालिक बने हैं, अन्यथा जमींदारी में ही वे परेशान रहते थे। इसी
क्रम में अशोक यादव ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार के किसान
विरोधी नीति के कारण आज किसान परेशान हैं। इनको 2017 में उखाड़ फेंकना तय
है। इसके अलावा अशोक प्रधान सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते
हुये चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग किया। अन्त में
जिलाध्यक्ष डा. सिंह ने समस्त आगंतुकों से 26 दिसम्बर को विधानसभा घेराव
में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। गोष्ठी में मुख्य रूप
से धनीराम यादव, डा. एसए रिजवी, शिव प्रकाश विश्वकर्मा, रिंकू, प्रदीप
तिवारी, सुशीला यादव, राजेन्द्र तिवारी, विनय यादव, कमलेश, जोगेन्द्र,
इन्दल, मूलचन्द्र, बबलू, महेन्द्र विश्वकर्मा, समरजीत यादव, एलबी यादव,
सत्य नारायण, सुभाष सहित अन्य उपस्थित रहे।

