संत निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक जेएन पाण्डेय पंचतत्व में लीन

जौनपुर। सन्त निरंकारी मण्डल के जौनपुर क्षेत्र के जोनल इंचार्ज जेएन पाण्डेय का निधन हो गया। लगभग 87 वर्षीय श्री पाण्डेय का अंतिम संस्कार शुक्रवार कोपूरे सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर इलाहाबाद के अशोक सचदेवा (जोनल इंचार्ज), प्रतापगण के सुखदेव सिंह (क्षेत्रीय संचालक) वाराणसी के रमाशंकर शुक्ला (जोलन इंचार्ज) सहित मिर्जापुर, आजमगढ़, सुलतानपुर, भदोही के अलावा अन्य जनपदांे के सन्त/महात्मा शामिल हुये। साथ ही पंजाब के प्रभु दयाल ज्ञान प्रचारक, श्याम लाल साहू (संयोजक), मानिक चन्द्र तिवारी (संयोजक), राजेश प्रजापति (क्षेत्रीय संचालक), निरंकारी मिशन के स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल के अलावा जनपद के विभिन्न ब्राचों से मुखी, संयोजक, सेवादल के भाई-बहन भी शामिल हुये। इसके पहले उनका पार्थिव देह नगर के मड़ियाहूं पड़ाव पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में अन्तिम दर्शनार्थ रखी गयी जहां भारी भीड़ उमड़ी थी।

Related

news 3667851800399275134

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item