साम्राज्यवादी ताकतें मुसलमानों को एक नहीं देखना चाहतीः मौलाना मरगुब आलम
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_723.html
जौनपुर।
पैगम्बरे इस्लाम की वेलादत पर 12 रबीउल अव्वल से 17 रबीउल अव्वल तक शिया
समुदाय के महा संगठन जौनपुर अजादारी काउंसिल के तत्वाधान में हफतय वहदत
मनाया गया। इसी क्रम में आखिरी जलसा जष्न ए ईंद मिलादुन नवी ए़0एम0 सनबीम
स्कूल उर्दू बाजार में तेलावते कुराने मजीद से अजीम नकवी ने प्रारम्भ किया।
इस अवसर पर जामिया नासिरया के मौलाना मरगूब आलम असकरी ने कहा कि
साम्राज्यवादी ताकतें मुसलमानों को एक नहीं देखना चाहती। इमामे खुमैनी ने
हफतय वहदत के माध्यम से मुसलमानों को एक करने का आवाहन किया था जो समय की
आवश्यकता है
कार्यक्रम के संयोजक तहसीन अब्बास सोनी ने कहा कि
हफतय वहदत समाप्त होने के बाद भी इस तरह के कार्यक्रम सभी मुसलमान भाइयों
को जोष-खरोष के साथ समय-समय पर करते रहना चाहिए जिससे एक-दूसरे के दिलों
में मोहब्बत कायम रहे।
जामिया हनफिया के मौलाना कयामुद्दीन ने
कहा कि सैय्यदना इमाम हुसैन (अ0स0) के सजदे ने कयामत तक के लिए इस्लाम को
बचा लिया। इमाम हुसैन अ0स0 का एहसान दुनिया के तमाम मुसलमानों पर है।
मौलाना
मेंहदी मिर्जापुरी ने नाते पाक पेष कर पूरे वातावरण को नूरी बना दिया।
वरिश्ठ नेता हबीब आलम खां एवं सैं. नजमुल हसन नजमी ने मुसलमानों की एकता पर
बल दिया।
इस अवसर पर मौलाना सैय्यद दानिष, अली मंजर डेजी, सै.
षाहिद हुसैन रिजवी, हाजी सैयद मोहम्मद हसन नसीम अध्यक्ष जौनपुर अजादारी
काउन्सिल ने हफतय वहदत के महत्व पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर षिक्षा के
क्षेत्र में उत्कृश्ठ सेवा के लिये इंजीनियर अलहाज कल्बे अब्बास काजमी को
स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। एहतेषाम जौनपुरी, यासीर हस्सान अंसारी ने नात
पेष कर माहौल को खुषगवार बना दिया। जलसे का संचालन असलम नकवी ने किया। सभी
उपस्थित जनों का षुक्रिया जलसे के संयोजक तहसीन अब्बास सोनी सचिव जौनपुर
अजादारी काउन्सिल ने किया।
इस
अवसर पर षकील अहमद, षबी अब्बास, एम.एम. हीरा, षिव कुमार गुप्ता, अमित
गुप्ता, इसरार हुसैन एडवोकेट, तालिब रजा षकील, दिलषाद हुसैन, मासूम हुसैन,
ओम प्रकाष राव, सेराज अंसारी दरोगा, जमषेद खां, हबीब रहमान, हनीफ अंसारी,
वहाब खान, समीउल्लाह अंसारी, बेलाल जानी, इकबाल हाषमी नवाब इफ्तेखार अहमद
रूसी, विपिन सिंह, मो. नौषाद अंसारी, अबू समामा, मो. अहमद, सै. मो. जमा,
कैसर रजा, भीमसेन, असद, सनी गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में सभी समाज के
लोग उपस्थित रहे।

