तहसील दिवस पर 98 शिकायतों में 7 का निस्तारण मौके पर

मछलीशहर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ । जिसमे कुल 98 शिकायती प्रार्थनापत्र पडे।जिसमें 7 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।भूमि सम्बन्धी विवादों की शिकायतों की अधिकता रही।सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियामितता व राशन कार्डों के सत्यापन में लगे ब्लॉक कर्मियों की शिथिलता की भी बहुतायत शिकायतें थी।जिसके लिये ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीडीओ मछलीशहर मीनाक्षी वर्मा को कड़ी चेतावनी दिया कि सेक्रेटरियों  को भेजकर सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराकर पात्र लोगों का नाम राशनकार्ड में शामिल कराया जाय।आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता की जांच के लिये आकस्मिक निरीक्षण करे। अनियमितता मिलने पर दण्डात्मक कार्यवाही अवश्य की जाय।तहसील दिवस पर सभी विभागों के अधिकारियों को पेंडिग शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया गया।

Related

news 4536849074170762285

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item