अपनों को लाभ तथा पात्रो को वंचित करने में जुटे ग्राम प्रधान

मछलीशहर। स्थानीय विकासखंड के  छाछो ग्रामपंचायत के कई दर्जन महिला और पुरुषों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन दिया।ग्रामीणों ने राशनकार्ड बनाने में ग्रामप्रधान व सेक्रेटरी द्वारा धांधली किये जाने का आरोप लगाया ।कहा कि बिना खुली बैठक के हीे  राशन कार्ड के पात्रों का चयन गोपनीय ढंग से कर लिया गया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले की जाँच बी डी ओ मछलीशहर कोसौपी है।
        उक्त गाँव के नागरिकों काआरोप है कि ग्राम प्रधान के इशारे पर सेक्रेटरी गाँव में प्रधान के समर्थकों की सूची तैयार कर के उन्हें राशन कार्ड देने की तैयारी कर रहा है। जबकि गरीब और पात्र व्यकितयो को योजना के लाभ से वंचित किया जा रहा है। नागरिकों ने ग्राम सभा की खुली बैठक करवाकर पात्रों का चयन कराने की मांग की है।राशन कार्ड बनाने के लिए भेजी गयी सूची निरस्त करनेकी भी मांग की है ।तहसील दिवस प्रभारी ने बी डी ओ मीनाक्षी देवी को खुली वैठक कराकर चयन कराने का निर्देश दिया है तथा आरोप की जांच कराने काआश्वासन भी लोगो को दिया है। राशन कार्ड बनाने की धांधली की शिकायतें अधिकांश गांवों से आनी आम बात हो गयी है।

Related

news 8002035324842981431

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item