प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमे को लेकर भड़के शिक्षक

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर हुई। इस मौके पर बीएनबी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. देवेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ मड़ियाहूं कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के मामले की निंदा की गयी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में विद्यालय के बाहर विवाद हुआ था। उसको शान्त कराने के लिये प्रधानाचार्य ने अपनी दायित्व निभायी तो पीड़ित छात्र ने उन्हें ही अपना विरोधी समझते हुये मुकदमा दर्ज करा दिया जो गलत है। बैठक का संचालन जिला मंत्री सुधाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. प्रमोद श्रीवास्तव, डा. राकेश सिंह, जय किशुन यादव, विनय ओझा, मो. आजम, सुरेश यादव, ठाकुर प्रसाद तिवारी, गजाधर राय, राम अचल यादव, राजेश सिंह, आशीष मिश्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related

news 5093909133655926489

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item