जौनपुर गोल्ड टंच एसोसिएशन ने आलोक सेठ का किया सम्मान

जौनपुर। जौनपुर गोल्ड टंच एसोसिएशन ने मंगलवार को हनुमान घाट पर सम्मान समारोह का आयोजन किया जहां जेसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक सेठ का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह श्री सेठ का स्वागत करते हुये कहा गया कि उनके नेतृत्व में जेसीआई परिवार सामाजिक कार्यों में अपना अद्वितीय छाप अवश्य छोड़ेगी। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये जेसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक सेठ को बधाई दिया। इस अवसरपर मो. शरीफ खान, प्रमोद मराठा, आनन्द सेठ, राजेन्द्र सेठ, राजेश सेठ, श्रीराम सेठ, गुड्डू, सचिन मराठा, मोनू सेठ, नीतिन सेठ सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

Related

news 5683315316022894504

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item