महिला मज़दूरों ने साईकिल के लिए किया प्रदर्शन

जौनपुर।  आज मजदूरो ने साईकिल लेने के लिए सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के सामने जमकर हंगामा काटा। महिला और पुरूष मजदूरो ने सड़क पर लेटकर प्रर्दशन किया। मजदूरो के हंगामा के चलते लेबर आफिसर कार्यालय छोड़कर भाग निकले। उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मजदूरो को समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया। मजदूरो का आरोप है कि श्रम विभाग के कर्मचारियो ने साईकिल देने के लिए पैसा भी लिया उसके बाद भी दो वर्षो से साईकिल देने के लिए दौड़ाया जा रहा है। हम लोग अपना काम काज छोड़कर प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर काट रहे है। एक मजदूर ने आरोप लगाया कि विभाग ने एक एक घर में दो दो लोगो को साईकिल वितरित किया है। हम लोगो को दो वर्ष से दौड़ाया जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने मजदूरो को मुफ्त में साईकिल वितरण करने की योजना चला रखी है। इसी तहत श्रम विभाग द्वारा मजदूरो को साईकिल वितरण किया जा रहा है।
इस मामले पर विभाग के बाबू ने विभाग के ऊपर लग रहे सारे आरोप को एक सिरे से खारिज करते हुए बताया कि साईकिल वितरण में कोई भेदभाव नही बरता जा रहा है।

Related

news 6672697101909081221

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item