अपने आवाज के जादू से पंकज सिन्हा कर रहे है जिले का नाम रौशन

जौनपुर। जिले में प्रतिभाओ की कोई कमी नही है। हर क्षेत्र में यहां के लोग अपनी अपनी प्रतिभाओ के बल पर जिले का नाम दुनियां भर में रौशन कर रहे है। इसी में एक है पंकज सिन्हा। यह युवा अपने आवाज के जादू से जिले का नाम पूर्वाचंल ही नही बल्की प्रदेश भर में जौनपुर को नई पहचान दे रहा है। पंकज हिन्दी भोजपुरी भक्ति और गजल गीत गायक है। इस क्षेत्र में कोई परिवारिक पृष्ठभूमि न होने के बावजूद अपनी मेहनत के बल पर आज संगीत क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया है।
जौनपुर नगर के ओलन्दगंज मोहल्ले के निवासी पंकज सिन्हा एक मध्यवर्गीय परिवार में जन्म लिया था। पढ़ाई के समय से ही उन्हे संगीत से बेहद लगाव था। वे पहले रामायण को संगीत की धूम पर गाते थे। धीरे धीरे उन्होने इसे अपना पेशा बनाना शुरू किया। जब वह इस दुनियां में अपना कदम बढ़ाना शुरू किया तो उनके परिवार नाते रिश्तेदार सभी उनका विरोध करते हुए कहा कि कायस्थ परिवार में जन्म लिया है यह कौन सा पेशा अपनाने जा रहे हो। पंकज उसे नजर अंदाज करते हुए अपने मिशन पर निकल पड़े। आज उन्होने अपने काबिलियत के बदौलत संगीत की दुनियां में एक अलग पहचान बना लिया है। उनके गाने के कई कैसेट सीडी धूम मचाये हुए है। जो लोग शुरूआती दौर में उनका विरोध करते थे आज वही गर्व से कहते है कि मै पंकज सिन्हा का करीबर रिश्तेदार हूं। पंकज ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम से खास बातचीत में बताया कि मै जिस मुश्किलो का सामना किया हूं उससे आने वाले नवोदित कलाकारो को निजात दिलाने के लिए एक संगीत स्कूल खोल रखा है। इसमें नाचने गाने की कला सिखाया जाता है।

Related

news 6491431155398503142

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item