चेयरमैन ने जानमाल के सुरक्षा की लगाई गुहार

मछलीशहर। स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार  जायसवाल ने शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि सपा नेताओं के दबाव में स्थानीय पुलिस फर्जी मुकदमा दर्ज कर छवि खराब की जा रही है और प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की भी मांग किया है।
       बताते है कि संजय कुमार जायसवाल लगातार तीन बार से नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे ,साथ ही वैश्य समाज के पदाधिकारी भी हैं।इनका आरोप है कि इनकी सशक्त छवि से घबराये स्थानीय सपा मंत्री व नेतागण शासन में दवाव बनाकर फर्जी मुकदमें में फंसाने का कुचक्र रच रहे हैं । जिससे आर्थिक , सामाजिक , मानसिक रूप से प्रताड़ना की जा रही है ।स्थानीय पुलिस की मिली भगत से सामाजिक ,व्यवसायिक व राजनितिक छबि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।प्रार्थी के ऊपर पूर्व में एक बार प्राणघातक हमला भी हुआ लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई और उल्टे विवादित जमीन पर कब्जा करवाने जैसे आरोप लगाकर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।ऐसे में यदि जिला प्रशासन नहीं चेता तो कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। सभी आरोपों की जांच सीबीआई या सीआईडी से कराने व जान माल की सुरक्षा की गुहार किया है। यह भी कहा कि यदि कोई अनहोनी हुई तो शासन व प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Related

news 3635908674908428011

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item