कम मुआवजे के विरोध में दिया धरना
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_194.html
जौनपुर। एनएच-56 द्वारा अधिग्रहण की गयी जमीनों के काश्तकारों ने मुआवजे की जिला निबन्धक तहसील सदर की सूची को खारिज करते हुए नय मूल्यांकन सूची जारी करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष शनिवार को धरना दिया। सभा को सम्बोधित करते हुए काश्तकारांे ने कहा कि 0 दशमलव 081 के नीचे अधिग्रहण भूमि का मुआवजा आबादी दर से दिया जाय जबकि ऐसा नहीं किया जा रहा है। आबादी रेट अधिग्रहण भूमि का मुआवजा पांच हजार रूपये प्रति वर्ग मीटर की दर से दिया जाय। उन्होने कहा कि सड़क का तात्पर्य सम्पूर्ण गाटे से है। एनएच -56 से सटे भूमि का मुआवजा 13 सौ प्रतिवर्ग मीटर दिया जाय। अधिग्रहण भूमि का छूटा हुआ प्रकाशन पुनः कराया जाय। राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रभावित अधिग्रहण की गयी भूमि को व्यावसायिक जमीन की सूची में रखा जाय। इसके साथ ही लिंक मार्ग से सटे गाटे का मुआवजा 85 रूपये वर्ग मीटर दिया जाय। खड़न्जा व चक मार्ग से सटे अधिग्रहण की गयी भूमि का मुआवजा जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त नयी मूल्यांकन सूची के आधार पर दिया जाय। उन्होने जिलाधिकारी से मांग किया कि नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जाय। इस अवसर पर शिवगुलामगंज, सवंसा, लखमीपुर, महिमापुर, उमरपुर, वैसवार सहित अन्य आस पास के गांवों के काश्तकार मौजूद रहे।

