सपा के प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

जौनपुर । जनपद के बदलापुर तहसील के रतासी चौराहे पर शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला फूका गया मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से निकाले जाने से आहत अखिलेश समर्थको ने रतासी चौराहे पर शिवपाल यादव का पुतला दहन किया तथा शिवपाल यादव मुर्दाबाद तथा मुलायम सिंह होश में आओ के नारे लगाये गये। यवाओं का जोश इस कदर था कि घने कोहरे और भीषण ठंड के बावजूद भी भारी संख्या में एकत्र होकर अपने चहेते युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में जमकर नारे लगाये। इस मौके पर अमरनाथ यादव, जगदीश यादव, हरिनारायण गिरी, राम चंदमर यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, धीरेन्द्र बरनवाल, राजेश विश्वकर्मा, रमेश मौर्य, प्रेम गुप्ता, राजमनि मौर्य, सहित सैकड़ों अखिलेश समर्थक रहे।

Related

politics 8815790885792324622

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item