स्कूल में चहारदीवारी का निर्माण नहीं
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_890.html
जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड के कादीपुर प्राइमरी पाठशाला परिसर में चहारदीवारी, शौचालय व विद्युतीकरण प्रधान द्वारा नहीं कराया जा रहा है। इस विद्यालय पर चुनाव के समय दो बूथ बनाये जाते हैं और चहारदीवारी न होने से चुनाव प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने बताया कि चहारदीवारी न रहने के कारण अराजक तत्व रैम्प दीवारोें पर तोड़ फोड़ करते रहते हैं। उन्होने बताया कि अतीशीघ्र इस बारे में जिलाधिकारी से शिकायत की जायेगी कि जब विकास खण्ड के अन्य विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है तो कादीपुर को इससे वंचित क्यो रखा गया है।

