स्वेटर पाकर खिल उठे बच्चे
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_835.html
जौनपुर। दो प्राइमरी विद्यालयों में अध्यापकों के सहयोग से बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। बक्सा ब्लाक के शंकरगढ न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय अटरा में मंगलवार को विद्यालय के अध्यापक रविन्द्र कुमार सिंह ने जोरदार ठंड को देखते हुए अपनी तरफ से विद्यालय के सभी बच्चों को स्वेटर, स्कार्फ, तथा टोपी का वितरण किया ! बताते हैं कि अध्यापक ने अठ्ठारह हजार रुपये का ऊनी वस्त्र विद्यालय के बच्चों में वितरित किया। गरीब बच्चे कपड़े पाकर प्रफुल्लित हो उठे। स्वेटर पाते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गये, बच्चे काफी खुश दिखाई दे रहे थे। एनपीआरसी शंकरगढ राकेश सिंह ने कहा कि ऐसा पुनित कार्य हर अध्यापक को करना चाहिये । यह बहुत ही सराहनीय कार्य हैं समाजिकता की दृष्टि में इसका प्रथम स्थान माना जाता हैं ! इस मौके पर अध्यापक धर्मराज, निर्मला, सुरेंद्र मोहन सिंह,राजेश सिंह,राजकुमार सिंह तथा एनपीआरसी गौरा राजनाथ सिंह सहित शंकरगढ न्याय पंचायत के अध्यापकगण उपस्थित रहे । इसी क्रम में सुइथाकला विकासखण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर में जेसीआई तथा विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं के संयुक्त संयोजन में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय के 140 छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि परोपकार की भावना तथा अर्जित धन का दान करना हीं सबसे पुनीत कार्य है।शास्त्रों में भी दान को हीं धन की की सर्वाेत्तम गति बतायी गयी है। स्वेटर पाते हीं बच्चे खुशी से झूम उठे और अभिभावक भी हर्षित हो गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा गुप्ता तथा उपस्थित लोगों का आभार विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने व्यक्त किया। न्याय पंचायत समन्वयक इन्द्र जीत सिंह, सह समन्वयक ठाकुर प्रसाद विश्वकर्मा, सुनील कुमार यादव, खुशबू जायसवाल, ज्योति मिश्रा, महेश आदि उपस्थित रहे।

